What's Hot

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक युवती के साथ कथित गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी के जंगल में 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है, जब युवती अपने एक किशोर दोस्त के साथ जंगल क्षेत्र में गई थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन युवकों ने कथित तौर पर खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को डराया-धमकाया और फिर वारदात को अंजाम दिया.

जंगल घूमने गई थी युवती

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मध्य प्रदेश के नयागांव कस्बे की रहने वाली है. वह बुधवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से देवांगना घाटी के जंगल क्षेत्र में घूमने गई थी. इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और दोनों को रोक लिया.

वन विभाग का कर्मचारी बताकर डराने का आरोप

FIR के अनुसार आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और युवती तथा उसके साथी को डराने-धमकाने लगे. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया, जबकि तीसरे युवक ने कथित तौर पर धमकाने का काम किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930