Gold-Silver Rate : सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1850 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1700 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1390 रुपये गिरकर 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,44,3301,32,3001,10,450
मुंबई1,44,3301,32,3001,08,250
दिल्ली1,44,4801,32,4501,08,400
कोलकाता1,44,3301,32,3001,08,250
बेंगलुरु1,44,3301,32,3001,08,250
हैदराबाद1,44,3301,32,3001,08,250
केरल1,44,3301,32,3001,08,250
पुणे1,44,3301,32,3001,08,250
वडोदरा1,44,3801,32,3501,08,300
अहमदाबाद1,44,3801,32,3501,08,300
जयपुर1,44,4801,32,4501,08,400

चांदी के भाव भी टूटे

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर चांदी का भाव 5000 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

क्यों आई सोने में गिरावट?

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ एक और बड़े सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी सेना ने गुरुवार देर रात बताया कि उसने ईरान पर लगातार 13वीं रात सैन्य कार्रवाई पूरी की है। इससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार चली गई हैं। इस महंगाई से निपटने के लिए यूएस फेड ब्याज दरों पर आक्रामक रुख अपना सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।

MCX पर भी गिरे सोने-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर 5 अगस्त 2026 की डिलीवरी वाला सोना 0.71 फीसदी या 1021 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर 2026 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.69 फीसदी या 1509 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,866 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.53 फीसदी या 21.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,028.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.55 फीसदी या 22.33 डॉलर की गिरावट के साथ 4,027.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.88 फीसदी या 0.51 डॉलर की गिरावट के साथ 57.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.48 फीसदी या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 57.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930