नई दिल्ली: दीवाली की छुट्टियां खत्म होते ही सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। कल पूरे भारत में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। ऐसे में आज यानी गुरुवार 12 नवंबर को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार से लेकर वैश्विक बाजार तक यह गिरावट दर्ज की गई है। आइए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में धड़ाम हुए दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी फिर सस्ते हो गए हैं। Comex पर सोने में 0.41% तक की गिरावट आई है (Gold Price on Comex) और यह 3983.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.25% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 51.350 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में खरीदारों की हुई चांदी

भाई दूज के दूसरे दिन घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.82 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर कहां पहुंचा सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 689 तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,39,028 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2000 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,82,700 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट आई है। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 139,790 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹128,141 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹104,843 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 183,510 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30