नई दिल्ली। भारतीय परिवारों में सोना और चांदी लंबे समय से निवेश और संपत्ति सुरक्षित रखने के प्रमुख साधन रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि दोनों धातुओं का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है। जहां हाल के वर्षों में चांदी ने तेज रफ्तार दिखाई है, वहीं लंबी अवधि में सोना भी मजबूत रिटर्न देने में सफल रहा है। ऐसे में निवेशकों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि यदि कुछ साल पहले सोना या चांदी खरीदी होती तो आज कितना फायदा होता।

किसने किया बेहतर प्रदर्शन?

उद्योग संगठन आईबीजेए (IBJA) के 999 शुद्धता वाले सोना और चांदी के बेंचमार्क भावों के आधार पर देखें तो पिछले एक वर्ष में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। यदि किसी निवेशक ने एक साल पहले चांदी में 1 लाख रुपए लगाए होते, तो उसकी राशि बढ़कर लगभग 1.18 लाख रुपए हो जाती। वहीं सोने में लगाया गया 1 लाख रुपए का निवेश करीब 1.14 लाख रुपए का होता।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30