नई दिल्ली। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वित्त वर्ष 27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर अवधि) में सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान सकल मूल्य संवर्धित (जीवीए) 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। यह जानकारी बोफा (बैंक ऑफ अमेरिका) ग्लोबल रिसर्च की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

बैंक ऑफ अमेरिका ने अनुमान जताया कि पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए भारत की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रह सकती है और यह वित्त वर्ष 28 में सालाना आधार पर बढ़कर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

चुनौतियों के बावजूद नहीं रुकेगी भारत की रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया कि यह वृद्धि भारत पश्चिमी एशिया में व्यवधान, असमान मानसून और कृषि क्षेत्र में कमजोरी जैसी वैश्विक आपूर्ति संबंधी की चुनौतियों के बावजूद दर्ज करेगा और यह देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।

साथ ही कहा कि मजबूत औद्योगिक और विनिर्माण गतिविधियों के साथ-साथ, उपभोक्ताओं की लगातार मांग और क्रेडिट में वृद्धि से देश के आर्थिक विकास को समर्थन मिलना जारी रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत औद्योगिक गतिविधियों के चलते विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

औद्योगिक उत्पादन में भी इजाफा

आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) की वृद्धि दर दूसरी तिमाही के 6.2 प्रतिशत से बढ़कर तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत हो गई है। वहीं, ऑटो की बिक्री, बिजली की मांग और माल ढुलाई की गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं, जबकि बैंक क्रेडिट ग्रोथ लगभग 20 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया , “हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में जीडीपी ग्रोथ सालाना आधार पर औसतन 7.7 प्रतिशत रहेगी, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही की सालाना वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत से थोड़ी कम है। हम पूरे वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत ही मानकर चल रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना भी दिख रही है।”

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगभग सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत है, जो पिछले लगभग चार वर्षों में सबसे अधिक नॉमिनल ग्रोथ होगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में ग्रोथ की रफ्तार काफी मजबूत नजर आ रही है, हालांकि इसमें आने वाली रुकावटें या जोखिम मुख्य रूप से वैश्विक स्तर के हैं।

अगर कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा तो बढ़ सकता है जोखिम

हाल ही में तेल की कीमतों में कुछ कमी आई है, लेकिन भू-राजनीतिक हालात अभी भी अनिश्चित बने हुए हैं। अगर 2027 तक तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो ग्रोथ के लिए जोखिम फिर से बढ़ सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, तेल की ऊंची कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितता, ‘अल नीनो’ के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में संभावित कमजोरी, और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी, ये सभी कारक ग्रोथ के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30