हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह धन, सुख, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है. 29 जुलाई को शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र छोड़कर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों के लिए समान रूप से अनुकूल नहीं रहेगा. तीन राशियों को इस दौरान आर्थिक नुकसान, बढ़ते खर्च, करियर में रुकावट, व्यापार में मंदी और निवेश में हानि का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक तनाव, रिश्तों में मतभेद और मानसिक चिंता भी बढ़ सकती है, इसलिए इस अवधि में बड़े फैसले सोच-समझकर लें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें.

तीन राशियों को रहना होगा सावधान
कर्क- शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि के जातकों पर मिलाजुला नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में रुकावटें बढ़ सकती हैं और मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. नौकरी में तनाव, जिम्मेदारियों का दबाव या अधिकारियों से मतभेद संभव हैं. कारोबार में आर्थिक नुकसान या योजनाओं के अटकने की आशंका रहेगी. पारिवारिक जीवन में विवाद बढ़ सकते हैं, दांपत्य संबंधों में खटास आ सकती है और स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होगी.

तुला- शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. करियर में रुकावटें बढ़ने की आशंका है और लंबे समय से अटके सरकारी कार्यों में भी देरी हो सकती है. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को निराशा हाथ लग सकती है. व्यापार में नुकसान या योजनाएं अटक सकती हैं. खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव रहेगा. परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगने से अपेक्षित सफलता मिलने में कठिनाई आ सकती है.

धनु- शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का धनु राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी होगी. नौकरी में तनाव बढ़ सकता है और पदोन्नति की उम्मीद टूट सकती है. कारोबार में नुकसान या नई साझेदारी से सावधान रहने की जरूरत है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, निवेश से हानि हो सकती है. परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा से कम परिणाम मिलने की आशंका रहेगी.

इन उपायों से दूर होंगे कष्ट!
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस अवधि में शुक्र ग्रह को शांत रखने के लिए कुछ खास उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इस दौरान सफेद रंग को जीवन में अधिक शामिल करें. सफेद कपड़े पहनें और चावल, चीनी जैसी सफेद वस्तुएं जरूरतमंदों को दान करें. खासकर शुक्रवार को श्रद्धा से खीर बनाकर गरीब व्यक्ति को खिलाना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इन उपायों से शुक्र दोष कम होता है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930