नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। मगर पूरे हफ्ते में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 2,091.68 अंक या 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,059.77 पर आ गया, जबकि निफ्टी 566.85 अंक या 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767.45 पर रहा। मार्केट में इतनी तगड़ी गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 60 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

टेक्नविजन वेंचर्स

टेक्नविजन वेंचर्स का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 59.92 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 3304.70 रुपये से 5284.80 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की उछाल के साथ 5284.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3340 करोड़ रुपये है।

शालीमार पेंट्स

ये शेयर पिछले हफ्ते 40.21 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 49.29 रुपये से 69.11 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की तेजी के साथ 69.11 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 576.50 करोड़ रुपये है।

गांधार तेल रिफाइनरी

गांधार तेल रिफाइनरी का स्टॉक पिछले हफ्ते 36.28 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 207.80 रुपये से 283.20 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 283.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,771.95 करोड़ रुपये है।

सोनालिस कंज्यूमर

सोनालिस कंज्यूमर का स्टॉक पिछले हफ्ते 34.22 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 38.02 रुपये से 51.03 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के साथ 51.03 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 24.23 करोड़ रुपये है।

हुहतामाकी भारत

इसका शेयर पिछले हफ्ते 33.05 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 238.25 रुपये से 317 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 6.63 फीसदी की मजबूती के साथ 317 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2390 करोड़ रुपये है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930