नई दिल्ली। Diwali 2026:  भारत के शेयर बाजार इस सप्ताह तूफानी तेजी के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,718.01 अंक चढ़कर 81,028.02 पर बंद हुआ तो निफ्टी 493.75 अंक चढ़कर 25,030.35 पर बंद हुआ। दीवाली से पहले इस तेजी ने निवेशकों में अलग ही उत्साह पैदा कर दिया। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि शायद दीपावली के मुहूर्त ट्रेडिंग पर भी यही तेजी जारी रह सकती है। लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग कितनी है और क्या मुहूर्त ट्रेडिंग में आप SIP कर सकते हैं या नहीं। आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

दीपावली पर कितने बजे खुलेगा बाजार?

इस बार दीवाली का त्योहार 8 नवंबर को पढ़ रहा है। इस दिन रविवार है और रविवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन दीपावली होने के चलते बाजार कुछ घंटों के लिए खुलेगा। और इस दौरान मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर होगी।

दीवाली पर ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ दोपहर 2:05 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। लाइव ट्रेडिंग सत्र के अलावा, दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे के बीच एक ‘ब्लॉक डील’ सत्र भी होगा।

प्री-ओपन ऑर्डर एंट्री सेशन दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:10 बजे समाप्त होगा। प्री-मार्केट सेशन में लिमिट और मार्केट, दोनों तरह के ऑर्डर के लिए ऑर्डर एंट्री, उनमें बदलाव (मॉडिफिकेशन) और उन्हें रद्द (कैंसिलेशन) करने की सुविधा होगी।

इसके बाद, दोपहर 2:15 बजे से 2:17 बजे तक प्री-ओपन (ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कन्फर्मेशन) का समय होगा। इसके बाद, दोपहर 2:17 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपन बफर पीरियड होगा। और दोपहर 2:20 से लेकर 3:30 तक ट्रेडिंग होगी।

क्या मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कर सकते हैं SIP?

अगर आप दीपावली के दिन म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि आपने निवेश किया और वह निवेश हो गया। जब आप निवेश के लिए प्रोसीड करते हैं तो वह ऑर्डर लगाना होता है। बहुत से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दीपावली के दिन SIP शुरू करने या फंड खरीदने का विकल्प देते हैं। यानी आप ऑर्डर सबमिट कर सकते हैं। लेकिन वह ऑर्डर तभी से शुरू होगा जब आपका निवेश म्यूचुअल फंड हाउस तक पहुंचेगा। जैसे आपने एकमुश्त निवेश किया या फिर SIP की पेमेंट कर दी। यह पेमेंट जब म्यूचुअल फंड हाउस के पास पहुंचेगी उसी बिजनेस डे के आधार पर आपको NAV अलॉट होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30