रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत संचालित ‘शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद’ ने विभिन्न गति की कंप्यूटर मुद्रलेखन परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परिषद द्वारा अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली अंग्रेजी एवं हिंदी कंप्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों और केंद्रों की सूची आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। परीक्षार्थियों को समय पर तैयारी पूरी करने और वेबसाइट पर अपनी परीक्षा से संबंधित अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है

10,000 और 8,000 की-डिप्रेशन मुद्रलेखन परीक्षा का शेड्यूल

जारी समय-सारणी के अनुसार, 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति वाली अंग्रेजी कंप्यूटर मुद्रलेखन परीक्षा 01 अगस्त 2026 को और हिंदी मुद्रलेखन परीक्षा 02 अगस्त 2026 को राज्य के 05 प्रमुख केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसी तरह, 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा 08 अगस्त 2026 को 08 केंद्रों पर होगी। वहीं, हिंदी मुद्रलेखन (8,000 की-डिप्रेशन) की परीक्षा 09 अगस्त 2026 को 09 केंद्रों पर तथा 16 अगस्त 2026 को बिलासपुर के शासकीय को-एड पॉलिटेक्निक कॉलेज (कोनी) और सरगुजा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (सूरजपुर) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभागों के प्रमुख महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों को केंद्र बनाया गया है

एडमिट कार्ड और परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह (01 सप्ताह) पूर्व जारी कर दिए जाएँगे, जिन्हें अभ्यर्थियों को स्वयं पोर्टल से डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी का विषय, परीक्षा तिथि, बैच क्रमांक और समय की पूरी जानकारी अंकित रहेगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। परिषद ने निर्देश दिया है कि परीक्षा से जुड़ा कोई भी संशोधन या नवीन जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी, इसलिए परीक्षार्थी लगातार वेबसाइट का अवलोकन करते रहें

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930