What's Hot

BPSC TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है. सरकार ने इसे युवाओं को रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

TRE-4 में किस कक्षा के लिए कितने पद?

मुख्यमंत्री की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, TRE-4 में कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है-

  • कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12: 16,101 पद

शिक्षा मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि TRE-4 भर्ती की अधियाचना मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दी गई है. उन्होंने कहा था कि अंतिम सीटों की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. अब मुख्यमंत्री ने आधिकारिक रूप से 32,388 पदों का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है.

रोजगार और बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार-सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह भर्ती विकसित बिहार के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

आज से खुल गया शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल

राज्य के कार्यरत शिक्षकों के लिए भी राहत भरी खबर है. शिक्षा विभाग ने 29 जुलाई से शिक्षक स्थानांतरण के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है. अब इच्छुक शिक्षक पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

शिक्षा मंत्री के मुताबिक, इस बार ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इससे आवेदन करने से लेकर स्थानांतरण तक की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और समयबद्ध होगी. विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

एक साथ दो बड़ी खुशखबरी

एक ओर TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल भी शुरू हो चुका है. ऐसे में नए अभ्यर्थियों के साथ-साथ कार्यरत शिक्षकों के लिए भी यह दिन बड़ी राहत और नई उम्मीद लेकर आया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930