Viral News: अमेरिका के सिनसिनाटी (ओहायो) में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम की जान उनकी एप्पल वॉच (Apple Watch) ने बचा ली है. ‘पीपल मैगजीन’ (People Magazine) की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद घर के बाहर अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे. ऐसे में उनकी स्मार्टवॉच के फॉल डिटेक्शन (Fall Detection) फीचर ने तुरंत खतरे को भांप लिया और इमरजेंसी सर्विस को ऑटोमैटिक अलर्ट भेज दिया. सही वक्त पर एम्बुलेंस पहुंचने से डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में जमे खतरनाक ब्लड क्लॉट का इलाज कर जान बचा ली. खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच उन्हें उनकी बेटियों ने गिफ्ट की थी.

गिरने के बाद क्या हुआ, कुछ याद नहीं: मोहम्मद

यह घटना उस वक्त हुई जब मोहम्मद घर पर अकेले थे और बाहर कचरा फेंकने निकले थे. अमेरिकी न्यूज चैनल WKRC से बात करते हुए मोहम्मद ने बताया कि गिरने के बाद क्या हुआ, उन्हें कुछ याद नहीं. जब उन्हें होश आया, तो वह जमीन पर पड़े थे और शरीर हिल भी नहीं रहा था. उन्होंने बताया, ‘मैंने उठने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा. तभी मुझे अपने घर की तरफ आती हुई एम्बुलेंस के सायरन की तेज आवाज सुनाई दी.’

‘फॉल डिटेक्शन’ ने ऐसे किया काम

पीपल मैगजीन की रिपोर्ट आगे बताती है कि मोहम्मद के गिरने के बाद एप्पल वॉच ने जब देखा कि पहनने वाले शरीर में कोई हलचल (Immobile) नहीं हो रही है, तो उसने बिना वक्त गंवाए इमरजेंसी टीम को कॉल लगा दी. मोहम्मद को यह तो पता था कि घड़ी में गिरने का पता लगाने वाला कोई फीचर है, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मुसीबत के वक्त यह खुद मदद भी बुला सकता है.

डॉक्टरों ने कहा- सही वक्त पर मिला इलाज

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को जांच में पता चला कि उनके फेफड़ों में ब्लड क्लॉट बन गए थे. मेडिकल स्टाफ का साफ कहना था कि अगर पैरामेडिक्स की टीम समय पर नहीं पहुंचती और इलाज में थोड़ी भी देरी होती, तो नतीजा बेहद गंभीर हो सकता था.

बेटियों के दिए गिफ्ट से मिला नया जीवनदान

मोहम्मद ने बताया कि उन्हें सुबह से ही सांस लेने में तकलीफ, पेट में दिक्कत और चलने में परेशानी महसूस हो रही थी, लेकिन वह इस बीमारी को समझ नहीं पाए थे. आज मोहम्मद और उनका पूरा परिवार इस बात के लिए शुक्रगुजार है कि बेटियों का दिया हुआ यह तोहफा सही वक्त पर उनके लिए ‘जीवनदान’ बन गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031