ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सऊदी अरब ने लाल सागर के अहम शिपिंग रूट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक मल्टीनेशनल समुद्री रक्षा गठबंधन का प्रस्ताव दिया। इसी बीच भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है। लेकिन भारत में इस समय E20 पेट्रोल को लेकर हो रहे विवाद पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्टीकरण दिया।

Crude Oil के दाम में गिरावट

शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 85.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थीं, जबकि US वेस्ट टेक्सास 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 82.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। लेकिन पिछले सेशन में कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। अमेरिका और ईरान द्वारा एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के बाद ब्रेंट क्रूड कुछ समय के लिए 93.31 डॉलर प्रति बैरल के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था।

31 जुलाई को भारत में Petrol Diesel के दाम

शहरपेट्रोल (Rs/लीटर)डीजल (Rs/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7899.56
गुरुग्राम102.7595.42
नोएडा101.9695.44
बेंगलुरु110.9398.80
भुवनेश्वर108.97100.68
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.73103.82
जयपुर113.9798.96
लखनऊ102.6896.10
पटना113.3799.36
तिरुवनंतपुरम115.26104.02

E20 पेट्रोल पर सरकार की सफाई

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि एथेनॉल मिले पेट्रोल यानी E20 से इंजन खराब होने के दावों का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। मंत्रालय ने कहा कि यह जानकारी 25 साल की वैज्ञानिक जांच और करोड़ों वाहनों के इस्तेमाल पर आधारित है। सरकार के मुताबिक 20 करोड़ से ज्यादा दोपहिया और 3 करोड़ से ज्यादा पेट्रोल कारों का डेटा बताता है कि इन वाहनों में कोई बड़ी खराबी सामने नहीं आई। E15-प्लस पेट्रोल पिछले साढ़े तीन साल से और E19-E20 पेट्रोल ढाई साल से इस्तेमाल हो रहा है।

माइलेज पर कितना असर

मंत्रालय ने माना कि पुराने E10 इंजन वाली कुछ गाड़ियों में माइलेज 3 से 5 फीसदी तक कम हो सकता है। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि E20 पेट्रोल से इंजन ज्यादा साफ और बेहतर तरीके से चलता है। मंत्रालय के मुताबिक ड्राइविंग की आदत, टायर का प्रेशर, ट्रैफिक और गाड़ी की देखभाल का माइलेज पर ज्यादा असर पड़ता है, न कि सिर्फ पेट्रोल का।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930