- केसी दास ने डिब्बाबंद रसगुल्ले की शुरुआत कर मिठाई उद्योग बदला
- कृष्ण चंद्र दास ने 1930 में कैन पैकिंग की शुरुआत की
- इस पहल से भारतीय मिठाइयों को वैश्विक पहचान मिली
नई दिल्ली। भारत में त्योहारों का जश्न मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। खासकर दिवाली के दौरान मिठाई की दुकानों से लेकर बाजारों तक रौनक देखने को मिलती है। लोग अपने करीबियों को सोनपापड़ी, काजू कतली, गुलाब जामुन और रसगुल्ले जैसे पारंपरिक पकवान भेंट करते हैं।
इनमें डिब्बे में मिलने वाले रसगुल्लों की भी खूब मांग रहती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस लोकप्रिय पैक्ड मिठाई (डिब्बाबंद रसगुल्ला) की शुरुआत किसने की थी? इसके पीछे कोलकाता के एक पुराने मिठाई कारोबारी का नाम जुड़ा है, जिसने करीब एक सदी पहले मिठाई की दुनिया में नई शुरुआत की थी।
कोलकाता का मशहूर केसी दास (K.C. Das History)
कोलकाता के मशहूर केसी दास हलवाई को डिब्बाबंद रसगुल्ले की ऐतिहासिक शुरुआत के लिए जाना जाता है। उनके कारोबार की नींव साल 1866 में रखी गई थी। इसकी शुरुआत कृष्ण चंद्र दास ने नहीं, बल्कि उनके पिता नोबिन चंद्र दास ने की थी।
बाद में कृष्ण चंद्र दास (यही केसी दास थे) ने पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाया और मिठाइयों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। आज भी केसी दास का नाम देश के पुराने और प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारियों में गिना जाता है।


















