Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार की रात रोहतास जिले के डिहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सरेराह हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। 

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार रात अपने वाहन से डिहरी से सोन नहर के सेवा पथ के रास्ते पटना जा रहे थे, तभी रास्ते में धनौती पुल के पास सशस्त्र अपराधियों ने वाहन को रोककर उन्हें गोली मार दी। घायल पदाधिकारी को इलाज के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30