What's Hot

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में हैं। दतिया हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी। इससे पहले भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में अहम बैठक में हार के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, चुनाव अभियान प्रभारी सांसद भारत सिंह कुशवाह, सह प्रभारी राहुल कोठारी सहित चुनाव संचालन समेत करीब 20 वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसमें आशुतोष तिवारी ने कुछ साक्ष्य पेश किए और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भीतरघात के गंभीर आरोप लगाए। समीक्षा के बाद देर शाम संगठनात्मक स्तर पर सख्त फैसला लिया गया और पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। पार्टी सूत्रों की मानें तो अभी भी पार्टी भीतरघातियों को बख्शने के मूड में नहीं है। जल्द ही कुछ पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

रडार पर 18 से अधिक पार्षद

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान कल्लू कुशवाहा हत्याकांड से जुड़े वायरल वीडियो और मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नाम से जिलाध्यक्ष के निलंबन का फर्जी आदेश वायरल हुआ था उस पर भी चर्चा की गई। हाईकमान को दतिया नगर पालिका के 18 से 20 पार्षदों की भूमिका पार्टी विरोधी होने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। अटकलें है कि कार्यकारिणी भंग होने का बाद अब जल्द ही पार्षदों पर भी एक्शन लिया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि एक दर्जन से अधिक BJP पार्षदों ने प्रचार के दौरान अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ काम किया। ऐसे पार्षदों पर जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इधर दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बाद पहली बार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का सार्वजनिक बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच किसी प्रकार की कोई कटुता नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताते हुए कहा कि आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई विवाद था और न आज है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930