बेंगलुरु/हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर के एक युवक ने पत्‍नी से झगड़े के बाद बेंगलुरु में फांसी लगाकर जान दे दी। जैसे ही यह बात पता चली, सैकड़ों किलोमीटर दूर घर में मौजूद उसकी पत्नी ने तेजाब पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।

राठ कस्बे के फरसौलियाना मोहाल निवासी 25 वर्षीय रोहित वर्मा बेंगलुरु में कपड़े की एक दुकान पर काम करता था। करीब साल पहले उसने दिल्ली की नंदिनी से प्रेम विवाह किया था। वह इस समय चार माह की गर्भवती है। करीब दो महीने पूर्व रोहित के पिता वीरेंद्र वर्मा का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों राठ आए थे। इसके बाद रोहित वापस बेंगलुरु चला गया, जबकि नंदिनी राठ में ही रह रही थी।

फांसी लगाने का वीडियो पत्‍नी को भेज दिया

पिछले चार दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रोहित ने अपनी पत्नी का नंबर मोबाइल में ‘नागिन’ नाम से सेव कर रखा था। पिछले दिनों रात में दोनों के बीच फोन पर फिर कहासुनी हुई। इसी दौरान रोहित ने फांसी लगाने का लाइव वीडियो पत्नी को भेज दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इधर राठ स्थित घर में नंदिनी ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद रोहित के परिजनों और नंदिनी की मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे में भी शोक का माहौल है।

परिवार में मां और 13 साल का भाई
रोहित के परिवार में पत्‍नी के अलावा मां और 13 साल का भाई है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और जांच की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस से भी संपर्क कर तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं।

बेटे का शव लेने हवाई जहाज से पहुंची मां
रोहित का शव लेने के लिए मां ममता भतीजे रवि के साथ दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए बेंगलुरु पहुंचीं। हवाई यात्रा का करीब 30 हजार रुपये का खर्च रोहित के मालिक ने उठाया। शव को राठ लाने के लिए बेंगलुरु से 66 हजार रुपये किराए पर एंबुलेंस की गई है। उसी एंबुलेंस से वह शव लेकर घर लौट रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30