Patna News : पटना सिटी. अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी और छोटी पहाड़ी चौराहा के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत के बाद इलाके में जमकर बवाल हो गया. हादसे से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए लोगों ने एक खाली बस में के साथ कई वाहनों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

लोगों के अनुसार पहाड़ी मोहल्ला निवासी युवक मनीष उर्फ उपेंद्र सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से का माहौल बन गया.

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने बड़ी और छोटी पहाड़ी चौराहा के पास सड़क जाम कर दिया. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफी देर तक हंगामा किया. नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930