मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को तीसरी मुंबई प्रोजेक्ट पर हमला बोला है। रविवार को मनसे चीफ ने कहा कि शहर से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर लोगों को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया। ठाकरे ने कहा कि इसके लिए जमीन तो स्थानीय लोग देंगे लेकिन फायदा बाहरी लोग उठाएंगे। गौरतलब हो कि ‘तीसरी मुंबई’ या ‘करनाला-साई-चिरनेर (केएससी) न्यू टाउन’ एक नियोजित स्मार्ट सिटी होगी, जो तटीय रायगढ़ जिले के 124 गांवों के लगभग 323-334 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैली हुई होगी।

सिंगापुर की कंपनी बनाएगी मास्टर प्लान

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई 3.0 की तैयारी तेज की है। 124 गांवों को मिलाकर नया शहर बसेगा। सिंगापुर की कंपनी इसका मास्टर प्लान बनाएगी। इस नए शहर को विकसित करने का उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र में भीड़-भाड़ कम करना और इलाके में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। ठाकरे ने कहा कि आम लोगों को ‘तीसरी मुंबई’ के बारे में सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित शहर में एजुकेशन सिटी, मेडिकल सिटी, स्पोर्ट्स सेंटर, ‘डेटा सेंटर’, ‘ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर’ और अनुसंधान केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी। ठाकरे ने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र को पता है कि सरकार का (तीसरी मुंबई के सिलसिले में) क्या करने का इरादा है?

क्या है तीसरी मुंबई प्रोजेक्ट

  • तीसरी मुंबई (Third Mumbai) या KSC न्यू टाउन (कर्नाला-साई-चिरनेर) महाराष्ट्र सरकार की एक महा-योजना है।
    इसका मुख्य उद्देश्य मुंबई और नवी मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते दबाव और भीड़ को कम करना है।
  • इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए MMRDA (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) को विशेष योजना प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
  • यह शहर लगभग 324 से 371 वर्ग किलोमीटर के विशाल दायरे में फैला होगा, जो मौजूदा मुंबई शहर से लगभग तीन गुना बड़ा है।
  • यह रायगढ़ जिले के उरण, पनवेल और पेण तालुका के 124 गांवों को मिलाकर बनाया जा रहा है, जिसमें नेरल, कर्जत और अलीबाग के कुछ नए हिस्से भी शामिल किए गए हैं।
  • प्रोजेक्ट को गति देने के लिए सरकार द्वारा लगभग 200 वर्ग किलोमीटर जमीन एमएमआरडीए को सौंपी जा चुकी है।

हमारे युवाओं को नहीं है पता

राज ठाकरे ने प्रेस कांफ्रें में पूछा कि क्या हमारे युवा इसके लिए तैयार हैं? रायगढ़ के पेन, पनवेल और उरण तालुका के स्थानीय लोगों से जमीन ली जा रही है। राज्य सरकार स्थानीय लोगों के लिए क्या कर रही लिए है? क्या सरकार युवाओं को इस नए शहर के तैयार कर रही है? दूसरी ओर अन्य राज्यों को पता है कि (यहां) क्या हो रहा है। वे अपने युवाओं को तैयार कर रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि (तीसरी मुंबई में) क्या हो रहा है। जमीन के संदिग्ध सौदों की ओर इशारा करते हुए मनसे प्रमुख ने आरोप लगाया कि केवल जमीन से खरीद-फरोख्त का कारोबार हो रहा है। गौरतलब हो कि देश की आर्थिक नगरी मुंबई के बाद उसके पास नवी मुंबई आकार ले चुकी है। ऐसे में इस नए शहर को तीसरी मुंबई कहा जा रहा है। जो अत्याधुनिक होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930