नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे सिने जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है. फिल्म जगत में उभरती कलाकार अनन्या राज ने महज 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि एक्ट्रेस का निधन 15 जुलाई को ही हो गया था. लेकिन परिवार ने इसका खुलासा नहीं किया और अब पूरे एक महीने बाद एक्ट्रेस के परिवार ने इस दुखद खबर को दुनिया के सामने लाई. एक्ट्रेस के परिवार ने 18 घंटे पहले यानी 15 अगस्त को अनन्या के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर  इस दुखद खबर की जानकारी दी. 

परिवार ने शेयर की निधन की जानकारी

परिवार ने अपनी पोस्ट में लिखा किये अनन्या का परिवार है. बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की ब्नहा मुहूर्त में अनन्या का निधन हो गया. वह नीद में ही सोते हुए शांति से अंतिम सांस ली. पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं. वह उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष कर रही थी. वह एक शानदार कलाकार रही है. बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी. हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं. इस मुश्किल समय में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं.

कौन हैं अनन्या राज

मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत कम उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. वह   हिंदी और रीजनल सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती थी. उन्होंने 2016 की फिल्म ‘7 Hours to Go’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जहां उनके काम की काफी तारीफ हुई. इसके बाद वह 2017  में आई थ्रिलर फिल्म ‘द फाइनल एग्जिट और 2019 में आई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म घोस्ट में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी थीं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31