कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान करते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए? जानें पवित्र स्नान, सूर्य अर्घ्य, दान और दीपदान से जुड़ी 5 खास बातें.

Kartik Purnima 2026 Snan Daan Muhurat: पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की 15वीं तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. पौराणि मान्यतानुसार,कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. धर्मशास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा से दिन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान करने के लिए शुभ समय क्या है. इसके अलावा इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

Kartik Purnima 2026 Date: कार्तिक पूर्णिमा 2026 तारीख

मिथिला और महावीर पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026,सोमवार को रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी. इस तिथि की समाप्ति 24 नवंबर 2026, मंगलवार को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगी. पंडित दिनेश चंद्र शास्त्री के अनुसार, चूंकि 24 नवंबर को उदय व्यापिनी तिथि में पूर्णिमा शुरू हो रही है. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी.

Kartik Purnima Snan Daan Muhurat: कार्तिक पूर्णिमा 2026 स्नान-दान मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:24 से 05:16 बजे
  • सर्वार्थ सिद्धि योग मुहूर्त- सुबह 06:09 से 11:25 बजे
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:14 से 11:57 बजे
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:00 से 05:26 बजे तक

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इस दौरान स्नान-दान करने से विशेष पुण्यफल प्राप्त होगा. इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग मुहूर्त सुबह 6 बजकर 09 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. जबकि, तीसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. पंडित दिनेश चंद्र शास्त्री के अनुसार, गोधूलि मुहूर्त में भी स्नान-दान किया जा सकता है लेकिन इस मुहूर्त में दीपदान करना सबसे शुभ रहेगा.

Kartik Purnima Snan Daan Niyam: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान से जुड़े 5 खास और जरूरी नियम

1.कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के समय स्नान करें. गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.

  1. स्नान करने के बाद तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें. इस दौरान सूर्य मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा.
  2. कार्तिक पूर्णिमा पर अन्न, वस्त्र, चावल (अरवा), दूध, घी और धन का दान करने की परंपरा है. सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों के बीच दान करें.
  3. शास्त्रों के अनुसार, दान हमेशा श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से करना चाहिए. किसी का अपमान करके या दिखावे के लिए दान करने से शुभ फल प्राप्त नहीं होता.
  4. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दीपदान भी करें. शाम के समय (प्रदोष काल) मंदिर, तुलसी के पौधे या नदी किनारे दीप जलाना शुभ रहेगा.
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30