Nitish legacy controversy: “चादर जितनी हो, पाँव उतने ही फैलाने चाहिए.” लेकिन कुछ अतिमहत्वाकांक्षी लोगों की आदत होती है कि खाली बैठे-बैठे ख्याली पुलाव पकाते रहें और कभी पूरे न होने वाले दिवास्वप्न देखते रहें. बिना किसी का नाम लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के इस ट्वीट ने बिहार का सियासी तापमान बढ़ा दिया है.

उमेश सिंह कुशवाहा के इस ट्वीट को रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति से एक तरह से फुर्सत ले ली है. उन्होंने आगे दावा किया था कि जनता चाहती है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाले.

नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का दावा

कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था, “नीतीश जी के फुर्सत लेने के बाद बिहार और देशभर में लोगों का एक बड़ा वर्ग इस बात को लेकर चिंतित है कि उनकी विरासत को अब आगे कैसे बढ़ाया जाएगा. कई लोग उस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेने का दावा करेंगे. हम भी उस पर दावा करते हैं. कितना सफल होंगे, यह नहीं जानते, लेकिन बिहार में एक बड़ा वर्ग यह चाहता है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को यह दायित्व अपने हाथ में लेना चाहिए. दूसरे लोग भी प्रयास करेंगे और इसमें कोई बुराई भी नहीं है.”

‘कौन हैं उपेंद्र कुशवाहा?’ JDU का तंज

उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान के बाद से बिहार में सियासी हलचल तेज है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “चादर जितनी हो, पाँव उतने ही फैलाने चाहिए.” उन्होंने आगे लिखा कि कुछ अतिमहत्वाकांक्षी लोगों की आदत होती है कि खाली बैठे-बैठे ख्याली पुलाव पकाते रहें और कभी पूरे न होने वाले दिवास्वप्न देखते रहें. ऐसे महानुभावों को हमारी विनम्र सलाह है कि जदयू की चिंता छोड़कर पहले अपने कुनबे की चिंता करें. क्योंकि आपका कुनबा तो पंचर वाहन की तरह समय-समय पर अपना संतुलन खोता रहता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031