नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजित समारोह में जय श्रीराम की नारेबाजी को बीजेपी और टीएमसी में विवाद छिड़ गया है। अब इस मामले पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर तंज कसा है। नेताजी की जयंती के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे से ममता बनर्जी शनिवार को बिफर पड़ीं और भाषण देने से मना कर दिया था। इस पर अनिल विज ने ट्वीट कर लिखा, ”’ममता बनर्जी के लिए जय श्रीराम का नारा वैसा ही है जैसे सांड़ को लाल कपड़ा दिखाना होता है। यही कारण है कि ममता बनर्जी ने आज विक्‍टोरिया मेमोरियल पर अपना भाषण रोक दिया।”

जानिए इस मामले पर किसने क्या कहा?

-इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। मोहसिन रजा ने कहा है, ”ममता बनर्जी को अब राम के नाम से भी अपमान महसूस होता है। अगर ममता जी जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम सुनकर इतना अपमानित महसूस कर रही हैं तो सोचिए देश की जनता ममता बनर्जी की इस मानसिकता से कितना अपमानित महसूस कर रही होगी। ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल जल्द ही इसका जवाब देगी।”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031