आमतौर पर फल और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश बनाएं रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रख दिया जाता है। बावजूद इसके आपने देखा होगा कई सब्जी और फल फ्रिज में रखने के बावजूद जल्दी खराब हो जाते हैं। आइए  जानते हैं वो कौन से 5 फल और सब्जियां हैं जिन्‍हें भूलकर भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ उनकी ताजगी खराब होती है बल्कि यह आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

केला-केले को फ्रिज में रखने पर यह बहुत जल्द काला पड़ जाता है। केले की डंडी से इथाईलीन गैस निकलती है जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है।

टमाटर-विशेषज्ञों की मानें तो टमाटरों को खुली हवा में ही रखना चाहिए। यह धूप में उगने वाला फल है जो अधिक ठंड में खराब हो जाता है।

सेब-किसी भी तरह के बीज वाले फल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम तापमान में सेब में मौजूद एंजाइम सक्रिय होकर जल्‍दी पक जाते हैं।

लहसुन-लहसुन को भी फ्रिज में रखने की गलती न करें। ऐसा करने से लहसुन एक्टिव हो जाते हैं और कुछ ही दिनों में अंकुरित होने लगते हैं। इसकी वजह से इसके स्‍वाद में भी बदलाव आ जाता है।

संतरे और नींबू-संतरे और नींबू जैसे फलों को भी फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से इन फलों का रस सूखने लगता है। दरअसल सिट्रिक एसिड वाले फल फ्रिज की ठंड को बरदाश्‍त नहीं कर पाते। जिसकी वजह से इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और इनके स्वाद पर भी असर पड़ने लगता है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031