रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज्य अधिवेशन के 75 में सोपान में दुर्ग राज अंतर्गत समाजिक स्वाजातियों की उपस्थिति बहुत अच्छा रहा जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। दुर्ग राज के राज प्रधान द्वारा प्रतिवेदन एवं उनके पदाधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन पढ़ा गया। खुला मंच के माध्यम से बहुत सारे वक्ताओं ने अपना विभिन्न विषयों पर विचार रखें जो काफी सारगर्भित एवं सराहनीय रहा। सभी संभावित प्रत्याशी अध्यक्ष को बोलने का भी मौका दिया गया। उमाकांत वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि वह राजनीति से संबंध नहीं रखते हैं किसान पुत्र हैं तथा विगत 38 वर्षों से समाज सेवा निरंतर रूप से करते आ रहे हैं। आगे बताया कि वित्तीय सेवा के अधिकारी होने के नाते समाज के कोष मैं निरंतर वृद्धि के प्रयास अपने कोषाध्यक्ष ही कार्यकाल में किया है तथा राज प्रधान के कार्यकाल में स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना से लेकर विभिन्न सामाजिक रचनात्मक कार्यों संपादन किया गया है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज अधिवेशन में उमाकांत वर्मा का संबोधन, कहा-मैं किसान पुत्र, 38 वर्षों से करता आ रहा हूं समाज सेवा, आगे भी करता रहूंगा…
Related Posts
Add A Comment



















