रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा और युवा प्रदेश महामंत्री योगेश वर्मा ने रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री से भेंट कर सामाजिक चेतना, संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ हुई यह मुलाकात सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा एवं युवा महामंत्री योगेश वर्मा ने छत्तीसगढ़ में कुर्मी समाज की सहभागिता, संगठनात्मक विस्तार और जनहित के अहम मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान महासभा के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।




















