किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें दिल्ली पुलिस कमिश्वर एसएन श्रीवास्तव ने हिंसा को लेकर कई अहम खुलासे किए। दिल्ली पुलिस की एफआइआर के हिसाब से 37 किसान नेता इस हिंसा के लिए जिम्मेदार रहे। इनमें मेधा पाटकर, बूटा सिंह, योगेंद्र यादव शामिल हैं। एफआइआर के मुताबिक इन्हें ही जिम्मेदार माना गया है। किसान ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। इस हिंसा के लिए दोषी लोगों को खोजा जा रहा है। एफआइआर में यह भी कहा गया है कि किसानों के साथ हुई वार्ता के बाद जो समय और रूट तय किया गया था उसके हिसाब ये यह लोग नहीं चले रहे थे। यह सिर्फ रिपब्लिक डे की परेड में रुकावट डालने के लिए किया गया था। किसानों के इस हिंसक में दिल्ली पुलिस के 83 जवान घायल हो गए हैं।
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य की न्यायधानी बिलासपुर को मिली यह बड़ी सौगात…
Next Article गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गर्व का दिवस-डॉ. पाटील
Related Posts
Add A Comment


















