हर साल की तरह इस साल भी राजपथ पर 26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकाली गई। इन झांकियों में इस बार उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है। इस बार परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा चुना गया। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजिजु ने गुरुवार को झांकी को पहला पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर और टीम ने आज दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किया। आपको बता दें पिछली बार यूपी की झांकी को दूसरा स्थान मिला था। इस बार परेड में यूपी की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा माना गया है। रक्षा मंत्री इसे पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का वैभव को दिल्ली के राजपथ से पूरी दुनिया ने देखा है। राम-झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस बार यूपी ने राजपथ पर पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की झांकी में यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर मॉडल में रामायण के सीन और वाल्मिकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया। रामजी शबरी के झूठे बेर खाते हुए भी दिखाए गए। इसके गाने की थीम को भी इसी आधार पर चुना गया था। वह भी हमारी संस्कृति की सबलता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश को झांकी में पहला स्थान मिलने पर बहुत हर्ष और गौरव की बात है। उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने ट्वीट कर कहा कि इस साल के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ, सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार। उन्होंने बताया कि हर किसी ने राम मंदिर मॉडल को पहला स्थान मिलने की बधाई दी। सभी लोगों को धन्यवाद। इस तरह की प्रशंसा से काम करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने बताया कि यूपी को दो वर्षों से पुरस्कार मिल रहा है। हालांकि पिछली बार दूसरा स्थान मिला था। इस बार पहला स्थान मिला है। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर राम मंदिर मॉडल की झांकी जैसे पहुंची इसका वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर छा गईं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी झांकी की तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट किया। सीएम ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि जहां अयोध्या सियाराम की, देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती, धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश। आपको बता दें राजपथ की इस झांकी में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर सहित वहां की संस्कृति, परंपरा, कला और विभिन्न देशों से अयोध्या व प्रभु राम से संबंधों का चित्रण किया गया था। इसके साथ ही 2018 से योगी द्वारा शुरू किए गए भव्य दीपोत्सव को दिखाया जाएगा। वहीं, अन्य भित्ति चित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृष्यों को दिखाया गया।
Previous Articleलड़की ने कहा-मैं राहुल गांधी की पत्नी बनने जा रही हूं…!, एयरपोर्ट पर हाईप्रोफाइल ड्रामा…
Next Article भारत में एयरटेल का बड़ा धमाका, जानिए कैसे
Related Posts
Add A Comment



















