महाराष्ट्र रीजनल एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कैंपस में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए इसे हटाने के आदेश दे दिए हैं. हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर VIP अराइवल और टैक्सी स्टैंड वाले एरिया में बनी इस मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी. ऐसे में अब इसे हटाया जाएगा.

दरअसल, MMRDA ने कंफर्म किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के टर्मिनल 2 (T2) के पास बनी मस्जिदनुमा इमारत गैर-कानूनी और बिना मंजूरी के बनाई गई है. इसको लेकर BJP नेता किरीट सोमैया की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा, “सोची-समझी साजिश के तहत मराठी मुंबई को मुस्लिम मुंबई में बदला जा रहा है. आपने बांद्रा रेलवे टर्मिनस के पास भी देखा होगा कि वहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मुसलमान आ गए थे.”

‘अवैध मस्जिद में लगे 12 AC’

बीजेपी नेता का कहना है कि मुंबई एयरपोर्ट के VIP गेट से सिर्फ 150 फीट की दूरी पर लगभग दो-ढाई हजार स्क्वायर फीट की मस्जिद बनाई गई है. यह पूरी तरह से एयर-कंडीशंड है. इसमें 12 बड़े एयर कंडीशनर और पानी के 30 नल लगे हैं. मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी. अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने मुंबई एयरपोर्ट कंपनी को चेतावनी दी है कि यह गलत है.

‘देखना होगा मस्जिद एयरपोर्ट परिसर के अंदर है या बाहर’- शरद पवार गुट

वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T2 के पास बनी मस्जिद को लेकर हुए विवाद पर शरद पवार गुट की भी प्रतिक्रिया आई है. NCP-SP विधायक रोहित पवार ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि मुंबई एयरपोर्ट के अंदर कोई मस्जिद है. जो फैसला लिया गया है, जो शायद सुरक्षा और विमान या आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए लिया गया होगा, उसके बारे में हमें यह पता लगाना होगा कि यह फैसला किसने और क्यों लिया? हमें यह भी देखना होगा कि मस्जिद एयरपोर्ट परिसर के अंदर है या बाहर? क्योंकि मुझे इस मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930