झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षक-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। दरअसल, यहां एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। वहीं, राज खुलने के डर से उसने पीडि़ता को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस खौफनाक मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पीड़िता के पिता ने पनकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को पारा शिक्षक 35 वर्षीय शंभू सिंह ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त पीडि़ता वॉशरूम गई थी। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने मामले की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, 26 जनवरी को आधी रात के वक्त आरोपी शिक्षक उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसने छात्रा को कोई दवा खिलाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और 27 जनवरी की रात उसने दम तोड़ दिया। लेसलीगंज थाने के पुलिस अधिकारी अनूप कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि नाबालिग छात्रा के परिजनों और आरोपी शिक्षक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी शिक्षक पीडि़त छात्रा को पनकी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले विद्यालय के खाली पड़े क्लासरूम में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031