नई दिल्ली। भारत 12 और 13 सितंबर (शनिवार और रविवार) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के नेता, उनके सहयोगी और कुछ खास मेहमान एक ही मंच पर साथ नजर आ रहे है।

इस बार भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम रेजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी रखी गई है। सीधे शब्दों में कहें तो थीम इंसानियत सबसे पहले की भावना से जुड़ी है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रहे इस ब्रिक्स समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंज और ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में शांति के लिए BRICS देशों के साथ काम करेगा चीन

BRICS समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन BRICS के सदस्य देशों के साथ मिलकर मिडिल ईस्ट और गल्फ क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने में अपनी भूमिका निभाएगा।

12 Sept 20264:28:24 PM

नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर

पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के सामने नई दिल्ली घोषणा 2026 को अपनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। इसके बाद नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।

12 Sept 20264:24:57 PM

पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य विश्व नेताओं के साथ तस्वीर साझा की।

2027 में चीन करेगा BRICS समिट की मेजबानी

चीनी मीडिया के अनुसार, नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट के दौरान चिनफिंग ने कहा कि चीन 2027 में BRICS की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें BRICS समिट की मेजबानी करेगा।

12 Sept 20264:14:06 PM

BRICS 2026: मिडिल ईस्ट की जंग से भारी नुकसान

चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध ने पूरे क्षेत्र के लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के अनुरूप नहीं है।

12 Sept 20264:11:12 PM

चिनफिंग ने ब्रिक्स देशों से की शांति की अपील

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिनफिंग ने ब्रिक्स देशों से शांति और स्थिरता बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया, साथ ही मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जंग अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के मुताबिक नहीं है।

12 Sept 20263:51:35 PM

रूल मेकर बनाने पर केंद्रीत करना होगा ध्यान

पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में रूल मेकिंग के लिए वैश्विक भागीदारी सुनिश्चित करना अहम है। एआई, क्रिटिकल तकनीक, आदि भविष्य की नीति और नियम तय कर रहे हैं। हमें ग्लोबल साउथ को रूल मेकर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

12 Sept 20263:46:32 PM

ग्लोबल साउथ को नियम तय करने वाला बनना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दो दिन चलने वाले सालाना ब्रिक्स समिट की शुरुआत करते हुए कहा कि ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए ‘नियम तय करने वाला’ बनना होगा।

12 Sept 20263:44:10 PM

पीएम मोदी ने बताया BRICS का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा, भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस BRICS शिखर सम्मेलन से एक साफ संदेश जाना चाहिए, अगर हमारा भविष्य साझा है, तो उसे आकार देने का अधिकार भी सबका होना चाहिए। ‘आवाज उठाने से लेकर असर दिखाने तक, और विशेषाधिकार से लेकर साझेदारी तक’ यही संकल्प हमारे ‘BRICS@20’ का होना चाहिए…”

12 Sept 20263:37:20 PM

पिरामिड की तरह वैश्विक शासन की संरचना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वैश्विक शासन की वर्तमान संरचना एक पिरामिड की तरह है, शक्ति और निर्णय लेने की शक्ति शीर्ष पर केंद्रित है, जबकि निचले स्तरों में वे राष्ट्र शामिल हैं जो इन निर्णयों से प्रभावित होते हैं लेकिन उन्हें आकार देने में असमर्थ हैं। हमें वैश्विक दक्षिण को नियम मानने वालों से नियम बनाने वालों में बदलने के लिए काम करना होगा।”

12 Sept 20263:20:32 PM

PM मोदी ने वैश्विक नियम तय करने में समान भागीदारी की अपील की

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI, साइबरस्पेस, बाहरी अंतरिक्ष, बायोटेक्नोलॉजी और अहम टेक्नोलॉजी से जुड़े ग्लोबल नियमों को तय करने में ग्लोबल साउथ की समान भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ को नियम मानने वाले से नियम तय करने वाले के तौर पर बदलने में मदद करनी चाहिए।

12 Sept 20263:04:46 PM

BRICS किसी के खिलाफ नहीं

BRICS Summit 2026: पिछले 20 सालों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह BRICS शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। BRICS किसी के खिलाफ नहीं है। PM मोदी ने इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन के लिए एक 10-सूत्रीय रोडमैप का प्रस्ताव रखा है। अब UN सुरक्षा परिषद के सुधारों में और देरी नहीं की जा सकती।

12 Sept 20262:59:53 PM

ब्रिक्स समिट में बोल रहे पीएम मोदी

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत में सभी मेहमानों का स्वागत करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की BRICS अध्यक्षता पूरी तरह से ‘मानवता-प्रथम’ और ‘जन-केंद्रित’ सोच पर आधारित रही है। 

12 Sept 20262:13:47 PM

भारत-UAE संबंधों पर बोले PM मोदी

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हाल के वर्षों में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश अब और ऊंचे लक्ष्य तय कर रहे हैं तथा रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

12 Sept 20261:46:33 PM

ब्रिक्स समिट में साझा घोषणापत्र पर बनी सहमति

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देश एक साझा घोषणापत्र पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत किसी भी विशिष्ट देश का नाम लिए बिना किसी भी राष्ट्र द्वारा किए जाने वाले एकतरफा युद्ध की कड़े शब्दों में निंदा की जाएगी। 

12 Sept 20261:23:38 PM

वित्तीय सहयोग बढ़ाने पर ब्रिक्स वित्त प्रमुखों का फोकस

BRICS Summit 2026:ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों ने वैश्विक वित्तीय संस्थानों में उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज और हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की है। मुंबई और जयपुर की बैठकों के बाद जारी संयुक्त बयान में समूह ने भू-राजनीतिक तनावों के बीच आपसी आर्थिक सहयोग तथा स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को मजबूत करने पर जोर दिया है।

12 Sept 20261:08:02 PM

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे उज्बेकिसतान के उप-प्रधानमंत्री

BRICS Summit 2026: उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशेद कुचकारोव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

12 Sept 202612:49:14 PM

ईरानी राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

BRICS Summit 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। यह मुलाकात पेजेशकियन की भारत यात्रा के दौरान हुई, जो राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए है।

12 Sept 202612:28:01 PM

चिनफिंग का विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं।  चिनफिंग का विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930