रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अनिला भेंडिय़ा की अध्यक्षता में रायपुर के कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में शनिवार 30 जनवरी को सुबह 8 बजे नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती भेंडिय़ा ने नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का आव्हान किया और जनसामान्य तथा अधिकारी- कर्मचारियों को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ योग आयोग के फेसबुक लाईव के माध्यम से रायपुर के बाहर निवासरत योग साधक एवं जनसामान्य द्वारा आनलाइन संकल्प एवं शपथ लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ योग आयोग और समाज कल्याण विभाग के रायपुर जिला कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण और नशामुक्ति के पक्ष में जनमत विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर श्रीमती भेंडिय़ा ने लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक करने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार था कि भारत देश स्वच्छ, सुंदर और नशामुक्त हो। आज देश स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसे हमें नशामुक्ति की ओर आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थाओं के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थेे।
नशा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प, नशामुक्ति के लिए लोगों ने ली शपथ
Previous Articleराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को
Related Posts
Add A Comment


















