अपनी शादी की वर्षगांठ पर अपने पति से मिलने पहुंची एक महिला को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उसका पति किसी गैर महिला के साथ कमरे में मिला। इसके बाद क्या था जो होना था वही हुआ, पत्नी ने जमकर हंगामा मचाया और बात पुलिस तक पहुंच गई। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले के गीदम एकलव्य खेल परिसर जावंगा में प्रकाश गुप्ता अधीक्षक के पद पर कार्यरत है, जो अक्सर किसी महिला को लेकर यहां के रूम में ठहरते हैं, प्रकाश गुप्ता के साथ कमरे में मिली महिला को अपनी पत्नी बताते हैं। जबकि प्रकाश गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता का कहना है कि आज शादी की वर्षगांठ है, जिसकी वजह से वह अपने पति से मिलने मिलने आई। प्रकाश गुप्ता तलाक के लिए अर्जी लगा चुके हैं। लेकिन तलाक अब तक हुआ नहीं है, फिर भी वह किसी और महिला को अपने पत्नी बता कर खेल परिसर में रह रहे हैं। इधर पुलिस का कहना है कि एकलव्य खेल परिसर जावंगा में अधीक्षक पद पर कार्यरत प्रकाश गुप्ता की पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पत्नी के होते हुए भी प्रकाश गुप्ता एक बाहरी महिला के साथ कमरे में पाए गए है, इस पर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031