तिल्दा नेवरा। समीपस्थ अल्ट्राटेक टेक बैकुंठ सीमेंट वर्कर्स के हॉस्पिटल में 30 जनवरी को अहलुवालिया हास्पीटल रायपुर एवं अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्कर्स के संयुक्त तत्वावधान में नि : शुल्क नाक कान गला जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अहलुवालिया हास्पीटल रायपुर से डॉ. गौरव अहलुवालिया ने संयंत्र के कर्मचारियों उनके परिवार तथा आसपास के 47 लोगों का कान नाक गले की जांच कर उचित दवाये व उपचार बताया। उक्त शिविर संयंत्र में संचालित हास्पीटल के डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व व निर्देशन में किया गया। डा. संजीव कुमार ने बताया कि इसी तरह के आयोजन इसके पूर्व 27 जनवरी को बालाजी हास्पीटल रायपुर एवं अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्कर्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका फायदा 90 लोगों ने उठाया। डां. संजीव कुमार ने अपनी इस विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे द्वारा इन शिविरों के माध्यम से अनेक केंसर. थायरॉइड. हार्ट पेंसेट. आदि की समस्या से ग्रसित व्यक्ति यो कि पहचान कर उन्हे इलाज करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिनसे वे स्वस्थ्य जीवन जीने में सहायक साबित हुआ। डॉ. संजीव ने बताया शिविर पहले भी लगता रहा है, आगे भी जारी रहेगा। परंतु हमारे लिए दु:ख की बात यह है कि हम शिविरों के पंद्रह दिन या फिर सप्ताह भर पहले से विभिन्न प्रचार प्रसार के माध्यमो से जागरूक करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अशिक्षित क्या पढ़े लिखे समझदार लोग भी। अपने ही शरीर के प्रति लापरवाह होकर फायदा नहीं उठाते। मैं यही निवेदन करना चाहूंगा लोगो से शिविरों का फायदा व दुसरो के न सही कम से कम अपने शरीर के प्रति जागरूक बने।
Related Posts
Add A Comment



















