देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को 51 वर्ष के हो गये। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें‘एक्स’और पत्र के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जन्मदिन से दो दिन पहले ही पत्र भेजकर उन्हें अग्रिम बधाई दी थी और आज‘एक्स’पर भी अपनी शुभकामनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री धामी के 51वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज पूरे उत्तराखंड में कई तरह के विशेष कार्यक्रम और आयोजन किये जा रहे हैं। धामी को संबोधित पत्र में श्री मोदी ने लिखा है, ‘आपके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु प्रदान करें।’ उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्र और समाज के हित में आपके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य आपके जीवन को यश एवं गौरव से परिपूर्ण करें। आपके अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़े और नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करे। आज देश‘शक्ति की सप्तधारा’के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नये आयाम देने के प्रयास अहम् हैं। इस दिशा में आपके सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।’

शाह ने आज‘एक्स’पर धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘मोदी जी के नेतृत्व में आप देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ जन-जन तक विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’ श्री राज नाथ सिंह ने लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान और समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को नयी गति देने तथा प्रदेशवासियों के जीवन में बेहतर अवसर और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए, वे पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। उत्तराखंड को प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे ले जाने के उनके संकल्प को निरंतर सफलता मिले, यही कामना है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।’ गडकरी ने‘एक्स’पर मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हार्दिक बधाई देते हुए लिखा, ‘बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930