फ्रांस की राजधानी पेरिस से एक 30 वर्षीय लड़की अपनी मां को भारत घुमाने लाई है. वह करीब 1 महीने से भारत में है और अलग-अलग जगहों पर घूमने जा चुकी है. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत घूमने के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें लड़की ने जयपुर में एक शख्स के साथ हुई मुलाकात का अनुभव बताया है. शख्स दोनों मां-बेटी को चाय पिलाने की बातकर अपने स्कूटी पर बैठाया और फिर एक दुकान पर ले गया. विदेशी लड़की ने भारत में स्लीपर बस में सफर का भी अनुभव शेयर किया है.
2 साल से दुनिया घूम रही लड़की
पेरिस की रहने वाली लड़की नाम राफ (Raph) है. वह करीब करीब 2 साल से दुनिया के अलग-अलग देशों में घूम रही है. फांसीसी लड़की ने बताया कि हमेशा नई-नई खोज और रोमांच की तलाश में रहती है. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राफ ने बताया कि वह पेरिस की अपनी जिंदगी छोड़कर दुनिया घूमने निकल पड़ी हैं. फिलहाल अपनी मां के साथ अभी भारत में हैं और यहां के रोमांचक अनुभव, अप्रत्याशित मुलाकातें और जीवन को पूरी तरह जीने की अपनी कोशिशें में लगी हुई है.
दोनों मां बेटी फिलहाल भारत में जयपुर, उदयपुर और वाराणसी घूम चुकी हैं, जिसके वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @raph_alegria पर शेयर किया गया है.
खचाखच भरी स्लीपर बस में सफर का बताया अनुभव
भारत में स्लीपर बस से सफर का अनुभव शेयर करते हुए फ्रांसीसी महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ खचाखच सवारियों से भरी हुई स्लीपर बस में ट्रैवल करती हुई दिखाई दे रही है. पोस्ट के कैप्शन में फ्रांसीसी महिला ने लिखा कि मैंने पहले भी नाइट बसों में सफर किया है, लेकिन भारत में तो यह एक अलग ही स्तर का अनुभव था.
लगातार बजता हुआ हॉर्न, एसी का नाम-निशान नहीं और शोर इतना कि आराम से सोने की उम्मीद ही छोड़ दो. विदेशी महिला ने आगे लिखा कि हमारी बस में 20 स्लीपर बर्थ थीं, लेकिन ऐसा लग रहा था मानो 100 लोग सवार हों. ऐसे में जब हम दोनों अपनी एक ही बर्थ पर थे, तो वह स्थिति भी हमें काफी अच्छी लगने लगी.



















