रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज दुर्ग जिले के ग्राम ननकट्ठी में आयोजित निषाद राज गुहा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सामाजिक समरसता की भूमि है। यहां सभी वर्ग मिल-जुलकर रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व राज्य सरकार आर्थिक विकास की राह पर आगे बढ़ने के साथ ही सामाजिक समरसता बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है। छत्तीसगढ़ महतारी की सांस्कृतिक संपदा को सहेजने के दृष्टिकोण से सरकार ने विशेष रूप से कार्य किया है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि निषाद समाज बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ में निवासरत है। राज्य सरकार ने निषाद समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिलासपुर स्थित हवाई अड्डा का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम किया गया है। समाज के लोगों की मांग पर उन्होंने सामाजिक भवन परिसर में नए बोर खनन की स्वीकृति भी दी और समस्त ग्रामवासियों को निःशुल्क नलजल कनेक्शन देने की घोषणा की।
सामाजिक समरसता के साथ आर्थिक विकास की राह पर चल रही छत्तीसगढ़ सरकार: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Related Posts
Add A Comment


















