रांची: झारखंड प्रदेश राजद की ओर से रविवार को धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर-अंबेडकर परिसर में मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने की। इस दौरान धुर्वा भाजपा मंडल और जगरनाथपुर मंडल से जुड़े कई नेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। 

सदस्यता ग्रहण करने वालों में धुर्वा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के अलावा रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार, अर्जुन दास, सौरभ कुमार और जगरनाथपुर मंडल से नैना देवी, बासमती देवी, रिंकी यादव, राजमती देवी, चंदा राय, लक्ष्मी देवी, पूजा सिंह, बिंदु राय, रंजन कुमार, विवेक यादव और रौशन यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर पार्टी में शामिल लोगों ने कहा कि पिछले वर्षों में भाजपा की ओर से रोजगार, महंगाई और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बावजूद बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और महंगाई से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे अब राजद की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। 

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि एचईसी क्षेत्र के पांच वार्ड के साथ बिरसा चौक, हिनू, सिंहमोड़, हटिया और तुपुदाना क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में राजद में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची में राजद का जनाधार लगातार बढ़ेगा। राजद प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें परिवार की तरह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था के कारण पार्टी को आने वाले दिनों में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि मिलन कार्यक्रम का सिलसिला जारी रहेगा। इसी क्रम में 27 सितंबर को दोपहर एक बजे सेक्टर-2, धुर्वा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930