महाराष्ट्र के यवतमाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की जगह सैनेटाइजर पिला दिया। इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी सब ठीक हैं। एक हेल्थ वर्कर, डॉक्टर और आशा वर्कर पर इसके लिए कार्रवाई की गई है और ऐसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया, 5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को यवतमाल में पोलियो वैक्सीन के बजाय सैनिटाइजर की बूंदें दी गईं। वे अस्पताल में भर्ती थे और अब ठीक हैं। एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता को जांच के लिए निलंबित किया जाएगा।
घोर लापरवाही : पोलियो वैक्सीन की जगह बच्चों को पिला दिया गया सैनेटाइजर, 12 बच्चे भर्ती
Next Article शराब के शौकीनों के लिए यह खबर है खास, क्योंकि…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















