सोशल मीडिया पर फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हुए एक शख्स ने युवती से 1 लाख की डिमांड की है। इस तरह यहां ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक आरोपी कई दिनों से एक युवती को ई-मेल के माध्यम से धमकी दे रहा है। साथ ही उस युवती की फोटो को अन्य आपत्तिजनक फोटो और वीडियो में जोड़कर एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि, दरअसल जो युवती इस ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई है, वह निवारु रोड, करधनी की रहने वाली है। उसने रिपोर्ट में बताया है कि, यहाँ सिलसिला फिछले साल नवम्बर में शुरू हुआ था, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजी थी। इन सभी फोटो और वीडियोज में युवती के फोटो एडिट करके लगाए गए थे। जब यह सब युवती ने देखा तो उसे कुछ समझ नहीं आया और वह धीरे-धीरे मानसिक तनाव की स्थिति में चली गई। वहीं, उस अज्ञात युवक ने ऐसे सारे फोटो व वीडियो भेजना जारी रखा, साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी के साथ पैसों की मांग भी करने लगा। जब इस सारे मामले में कुछ भी हाथ में न रहते हुए देखा तो तंग आकर युवती ने परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने युवती से बात कर पूरे मामले को समझा और करधनी थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031