रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ खनिज विकास के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय, कैबिनेट में जल्द ही होगी कार्रवाई
Previous Articleगाय के साथ नदी पार कर रहे दंपत्ति की मौत, खुद घर पहुंची गाय
Related Posts
Add A Comment



















