गाय के साथ नदी पार कर रहे पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई। हादसा आज सुबह की है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के डूबने के बाद गाय खुद तैरकर नदी से बाहर आ गई और अपने घर पहुंच गई। आजमगढ़ के टंडवा गांव निवासी पतिराज व विद्या देवी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गाय लेकर निकले थे। अपने गांव के दक्षिणी तरफ स्थित बेसो नदी को कम पानी समझकर पार करने लगे। गाय को पकड़कर आगे चल रही पत्नी अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में पति भी गहरे पानी में चला गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गाय तैरकर घर पहुंच गई। गाय को देखकर परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे तो दोनों का शव नजर आया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तरवां पुलिस को दी। ग्रामीणों ने शव निकाला और घर लेकर आए। पतिराज का बेटा प्रमोद जीविकोपार्जन के लिए सऊदी में ड्राइवरी का काम करता है। वहीं पांच बहनों में रेनू, पूजा, आरती, खुशी, रितु हैं। इसमें से रेनू और पूजा की शादी हो चुकी है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब प्रमोद के ऊपर आ गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031