महाराष्ट्र के वर्धा में बुधवार को एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां बॉयलर फटने से जलता कोयला गिरा, जिससे 35 वर्कर्स जख्मी हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर है। हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि उत्तम गाल्वा स्टील्स लिमिटेड (उत्तम मेटालिक्स) नाम की फैक्टी में आज सुबह हादसा हुआ। बॉयलर में ब्लास्ट होने से जलता हुआ कोयला कर्मचारियों के ऊपर आ गिरा। हादसे में सात मजदूर 50 प्रतिशत से ज्यादा जले हैं। गंभीर रूप से घायलों को नागपुर जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में एडमिट करवाया गया है। मामूली रूप से घायलों को वर्धा के सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उत्तम मेटालिक्स वर्धा शहर से लगभग 10 किमी दूर भुगांव गांव में स्थित है। यह पश्चिमी भारत में कोल्ड रोल्ड स्टील और जस्ता इस्पात की सबसे बड़ी निर्माण इकाई है।
बड़ा हादसा : काम कर रहे मजदूरों पर गिरा जलता कोयला, 35 जख्मी, 7 गंभीर
Next Article बच्चे के साथ भटक रही थी महिला, यहां मिला आसरा
Related Posts
Add A Comment



















