उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के डाला में तीन सदस्यीय वैज्ञानिकों की जी टीम डाला के बाडी स्थित पहले से हुए खनन क्षेत्र में शोध करने पहुंची. वैज्ञानिकों की टीम डाला में जीवाश्म होने की संभावनाओं की तलाश करने पहुंची थी. अब यहां लगभग 174 करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म होने की बात सामने आई है. इसके पहले विश्व का सबसे पुराना और सबसे बड़ा जीवाश्म सलखन में मिल चुका है. इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका का जीवाश्म माना जाता है.
174 करोड़ वर्ष पुराने हैं जीवाश्म
भूवैज्ञानिक मुकुंद शर्मा ने बताया कि डाला की बाडी स्थित पहाडिय़ों में सलखन से भी पुराने जीवाश्म पाए गए हैं. सलखन के फॉसिल्स लगभग 160 करोड़ वर्ष पुराने हैं. वहीं, डाला बाडी में मिले जीवाश्म 2 मीटर की लेयर में लगभग 174 करोड़ वर्ष पुराने हैं. इसके अलावा जिले में शोध के लिए गई टीम ने ग्राम पंचायत कोटा के कोटा खास, ओबरा, चोपन, सलखन से लगभग 45 पैकेट जांच के लिए लखनऊ भेजने के लिए तैयार हो गई है.
बनाई जाएगी समिति
भूवैज्ञानिक मुकुंद शर्मा ने बताया कि यहां तीन प्रकार के लेयर पाए जा रहे हैं. जिसकी संरचनात्मक जांच की जा रही है. ये जीवाश्म उस समय के हैं जब पृथ्वी पर जीवन नहीं हुआ करता था, केवल वन ही वन पाए जाते थे. यहां आने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी जिसे प्रदेश सरकार को दिया जाएगा. यहां किन स्थानों पर इस तरह के जीवाश्म हैं, इसका अध्ययन करने के लिए जिले में जल्द ही भूवैज्ञानिकों की एक समिति बनाई जाएगी. समिति में अधिकारी वर्ग, वैज्ञनिक वर्ग और पत्रकार भी रहेंगे. समिति के लोग जगह-जगह जाकर जांच करेंगे. जिले में लगभग एक सप्ताह के दौरे पर आए भूवैज्ञानिक मुकुंद शर्मा ने बताया कि साल 2000 से वो सोनभद्र आते रहे हैं. शोध से पर्यावरण को नुकसान नहीं होना चाहिए और प्राकृतिक संसाधनों का देश हित में उपयोग किया जा सकता है. कुछ अन्य स्थलों पर भी जीवाश्म होने का अनुमान है. इन सभी का अध्ययन करने के लिए भूवैज्ञानिकों की शोध टीम काम कर रही है. वहीं, लंबे समय से फॉसिल्स पर काम कर रहे वैज्ञानिकों की टीम ने क्षेत्र में हर प्वाइंट पर जाकर शोध किया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031