प्रयागराज। नासमझी को एक युवक ने इश्क का नाम दे दिया। एक साथ दो युवतियों से इश्क फरमाना युवक को महंगा पड़ा। पहली युवती से उसका दिल भर चुका था। वह दूसरी को भी अपना शिकार बना रहा था। यह बात पहली युवती को मालूम चल गई। दो साल के संबंध में धोखा देख वह युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक ने शादी से इंकार किया तो चोरी-छिपे पहले घर फिर थाने तक जा पहुंची। दबाव बना तो युवक ने दोनों युवतियों को शिव मंदिर में बुला लिया। एक युवती के परिजन भी उसके साथ गए। मंदिर में वह दोनों की मांग में सिंदूर भरकर शादी का खेल खेला। इसके बाद दूसरी को लेकर भाग निकला। यह देख पहली युवती ने उसके खिलाफ फर्जी शादी व रेप करने का मामला दर्ज करा दिया। यह किसी फिल्म या मैग्जीन की स्टोरी नहीं बल्कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र की रियल घटना है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। छोटा बघाड़ा के ढरहरिया जवाहरगंज की एक युवती ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया है कि मोहल्ले में ही संटू गुप्ता नामक युवक रहता है। वह दो साल पूर्व उसकी मुलाकात उससे हुई थी। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। धीरे-धीरे दोनों नजदीक आये तो जिस्मानी रिश्ते भी बन गये। करीब दो साल तक ऐसा चलता रहा। इसके बाद युवक का उससे जी भर गया तो उसने एक दूसरी युवती को पटा लिया। इस रिश्ते यह बात उसे तीन दिन पूर्व मालूम चली। इसके बाद उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक कतराने लगा। कहना था कि उसकी जिंदगी में एक और लड़की है। वह उसी से शादी करेगा। बात घर वालों को बताने के बाद पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी। उसके मुताबिक वह मंदिर में दोनों की मांग में सिंदूर भरकर शादी दिया। भगवान को साक्षी मानकर अपनी पत्नी माना। हम दोनों साथ रहने को तैयार थे। बावजूद इसके वह एक को लेकर भाग गया। उसकी तहरीर पर पुलिस रेप व फ्राड का मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है।
Previous Articleविश्व कैंसर दिवस पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम
Next Article खेल अकादमी में जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















