नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आकाशवाणी भवन में जबरन प्रवेश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ सांसद भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहीं भी जबरन प्रवेश नहीं किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी और इस मामले में अंत तक लड़ाई जारी रखेगी।

इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके साथ सांसद भी थे। उन्होंने कहीं भी जबरन प्रवेश नहीं किया। हम अंत तक लड़ेंगे। केवल प्राथमिकी दर्ज हो जाने से हम पीछे नहीं हटेंगे।

सीटों पर जल्द फैसले की मांग, अखिलेश को दिया संदेश

उत्तर प्रदेश चुनाव में सीटों के तालमेल पर अपनी बात रखते हुए इमरान मसूद ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग यही है कि सीटों का बंटवारा अभी से अंतिम रूप ले ले। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस अब 2017 वाली कांग्रेस नहीं रही यह 2027 वाली कांग्रेस है। इन दस वर्षों में पार्टी में काफी बदलाव आया है। फिर हम चाहते हैं कि आप (अखिलेश यादव) आगे रहकर नेतृत्व संभालें, लेकिन हमारी गरिमा का भी ख्याल रखा जाए। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की भी अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर हमें पार्टी चलानी है। अखिलेश यादव जो भी प्रस्ताव देंगे, हम उसे स्वीकार करने को तैयार हैं।

कल का दिन ऐतिहासिक: उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि बुधवार का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के नेतृत्व में इस मुद्दे को साहस के साथ देश के सामने रखा गया है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा। उदित राज ने कहा कि आने वाले दिनों में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की योजना है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के आह्वान पर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने जिस तरह इस मुद्दे को देश के सामने उठाया है, उससे लोगों के बीच जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031