यूपी के हरदोई जिले में 5 दिन पहले हुई एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या उसकी पत्नी ने अपने पे्रमियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों का पति विरोध करता था। इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी। यही नहीं पत्नी ने पति की हत्या का आरोप अपने ही एक प्रेमी पर लगाया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता पत्नी ही निकली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल ये मामला हरदोई जिले की कोतवाली बिलग्राम इलाके का है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझियारा के रहने वाले रामरतन कश्यप की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी चमेली और उसके प्रेमी ऋषिपाल और महिला के गांव के ही विजय पाल और रामसेवक को गिरफ्तार किया है।
Previous Articleतबादले के बाद प्रिंसिपल की विदाई ऐसी कि रो पड़ा पूरा गांव…
Related Posts
Add A Comment


















