रायपुर। कोविड काल के दौरान देश एवं राज्यों की अर्थव्यवस्था एवं विकास कार्यो की धीमी गति में सुधार लाने के लिए नीति आयोग द्वारा आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यो को मिशन मोड में करने की जरूरत पर जोर दिया है। इस संदर्भ में आज नीति आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिवों की संयुक्त बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमिताभ कांत ने विकास कार्यो से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं और क्षेत्रों के विषय में जानकारी दी। इन बिन्दुओं के आधार पर राज्यों को अपने राज्यों में आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यो में तेजी और सुधार लाने के लिए व्यापक रणनीति बनाकर उसका क्रियान्वयन करना होगा। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव योजना गौरव द्विवेदी सहित विभागों के सचिव स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
20 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे राज्यों के कार्ययोजना की समीक्षा
Previous Articleछत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार नीलिमा मोइत्रा नहीं रहीं, मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया
Next Article जानें आपके पार्टनर के लिए किस रंग का गुलाब है बेस्ट
Related Posts
Add A Comment


















