वैलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी से शुरू हो जाता है। प्रेम के प्रतीक इस सप्ताह का पहला दिन रोज डे होता है। ऐसे में आइए यहां जानें राशि के अनुसार पार्टनर को किस रंग का रोज यानी कि गुलाब और उपहार देना चाहिए जिससे कि रिश्ते में प्यार की बरसात हो…
डॉ. अन्जू वत्स (ज्योतिषाचार्य वास्तुविद अंक शास्त्री)। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता लेकिन इस वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से हो जाती है। इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर को, अपने करीबी को रोज फ्लॉवर देते हैं। वैसे तो हर रंग का गुलाब प्यारा लगता है लेकिन अगर आप राशि के अनुसार अपने पार्टनर को फूल या कोई उपहार देंगे तो दोनों के जीवन में खुशहाली आएगी और रिश्ता काफी मजबूत होगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को लाल ऑरेंज या सिंदूरी रंग फूल के साथ इन्हीं रंगों के चित्र वाले ग्रीटिंग कार्ड या कोई भी वस्तुएं भेंट कर सकते हैं इन्हें ये कलर अत्यंत प्रिय होता है। पार्टनर से मिलने से पहले हनुमान जी को इन्हीं रंग के फूलों को भेट करे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को सफेद रंग या अन्य हल्के रंगों के फूल के साथ इन्हीं रंगों के कार्ड या वस्तुएं उपहार में दें क्योंकि इन्हें ये कलर अत्यंत प्रिय होते हैं।अपने पार्टनर से मुलाकात से पहले मां सरस्वती को इसी कलर के फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगो को फूल के साथ पत्तीया भी उपहार में दे सकते है जो हरे रंग की पत्तियों से घिरें हों क्योंकि इन्हें भरे कलर ज्यादा पसंद आते हैं। सबसे पहले मां शाकम्भरी को ये फूल जरूर चढ़ाना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग या लाल रंग के फूल के साथ इन्हीं रंगों के कार्ड या वस्तुएं उपहार में देंना चाहिए क्योंकि इन्हें यही कलर ज्यादा पसंद आते हैं। पार्टनर को देने से पहले मां लक्ष्मी जी को एक फूल अर्पित जरूर करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को लाल या महरुन कलर रंग के फूल आदि उपहार में दें सकते हैं कलर अति प्रिय होता है मुलाकात से पहले भगवान राम सिता को पुष्प अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को सफेद, तोताइ व हरे रंग के पुष्प गुच्छ उपहार में दें सकते हैं। इनको क्रीम और हरे कलर ज्यादा पसंद आते हैं। पहले मां अन्नपूर्णा को एक फूल अर्पित जरूर करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को सफेद, क्रीम या हल्के रंग वाले फूलों का गुच्छ उपहार में दें या इसी कलर का कोई भी और तोहफा दे सकते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी को इन्हीं रंग के फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल ऑरेंज रंग बहुत पसंद होता है। ऐसे में इन्हें इन्हीं कलर का कोई भी उपहार या फूल दे सकते हैं। इन्हीं रंगों के फूल भगवान गणेश को भी भेट करे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को पीले या क्रीम रंग के फूल या इसी कलर का कोई भी उपहार दे सकते हो। भगवान गणेश को इन्हीं रंगों के फूल भी चढ़ाएं।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को जो कलर पसंद आता है वो है आसमानी, नीले या जामुनी रंग ज्यादा पसंद होते हैं। इसलिए आप इन्हीं कलर का फूल या कार्ड भेंट करें। इन्हीं रंग के फूल भगवान शिव को अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को सफेद आसमानी या नीले रंग का कोई भी उपहार या फूलों का गुलदस्ता दे सकते हो। एक फूल शनिदेव को फूल अर्पित करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को लाल, पीला, क्रीम या ऑरेंज रंग ज्यादा पसंद होता है तो आप इन्हीं कलर के फूल या वस्तुएं उपहार में दें सकते हो। मां दुर्गा जी को भी भेट करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031