नई दिल्ली। तेलंगाना की एक जेल में दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से जेल में हैं और रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। कुछ सटोरियों के कारण इन मुर्गो को पकड़ा गया और जेल में डाल दिया गया। इन मुर्गों के साथ पकड़े गए सटोरियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन ये मुर्गे जेल में ही रह गए। मामला तेलंगाना के खम्मम का है। मिडिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर, मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में हैं। यहां की पुलिस ने उन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था। दरअसल संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था, इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सटोरियों पर छापा मारा और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सटोरिये जमानत लेकर जेल से बाहर आए लेकिन मुर्गों पर कोई दावा करने नहीं आया।
Previous Articleआत्मा से जुड़कर कमा रही है मुनाफा
Next Article 7 साल बाद उत्तराखंड में फिर त्रासदी
Related Posts
Add A Comment



















