नई दिल्ली। अगर अभी तक आपने Aadhaar Card से Pan Card को लिंक नहीं कराया है तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. Aadhaar Card से Pan Card को लिंक कराने की आखिरी तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. 31 मार्च 2021 के बाद अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं, तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है.

31 मार्च है अंतिम तारीख

आधार से पैन कार्ड लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 है. अगर आपने तय समय सीमा में आधार को पैन से लिंक नहीं कराया तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. नियमानुसार आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना भर पड़ेगा. हम आपको आसानी से आधार से पैन लिंक कराने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं तो देर करने की जरूरत नहीं है. थोड़ा सा समय निकालिए और जल्दी से इस सरकारी काम को पूरा कर लीजिए.

कैसे चेक करें आधार से पैन लिंक है या नहीं

Income Tax डिपॉर्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करें
बाएं साइड Quick Link के विकल्प में Link Aadhaar पर क्लिक करें
एक नये पेज पर Click Here का हाइपरलिंक्ड ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करें
नए पेज पर आप से पैन और आधार कार्ड का लिंक मांगा जाएगा
जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आपका पैन कार्ड, आधार से लिंक है या नहीं आपको पता चल जाएगा

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031